निरंजन निराकार ज्योत का वन्दन


लिमथान परशुराम धाम पर भोर तक चली भजन संध्या

कुशलगढ़| बांसवाड़ा जिले परशुराम धाम लिमथान पर प्रस्तावित 101 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर विशाल भजन मण्डली का आयोजन किया गया। परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि क्षेत्र के समस्त सन्त, महंत, मेट, कोटवाल और जनजाति हिंदू भक्तों ने पौराणिक धाम की वादियों में ग्यारस की निशा को तान छेड़ी तो भोर हो गयी। भजन निशा के मुख्य अतिथि हरि मन्दिर बड़ोदिया रूपा महाराज रहे विशिष्ठ अतिथि फूलजी महाराज सालिया रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद महाराज ने की। आरम्भ में स्वागत विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक विनोद पानेरी, परशुराम सेवा संस्थान के सह संयोजक राजेन्द्र जोशी, मनोज चौबीसा, किशोर ठाकुर, छगनलाल जोशी ने स्वागत किया।कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाराज,रूपा महाराज फुलजी महाराज के नेतृत्व में आरती व हवन किया गया। इसके बाद हारमोनियम, ढोलक, मजीरे, करताल और तंबूरे की संगत से भजनों की सरिता बही तो सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भोर तक गोते लगाए। निरंजन निराकार ज्योत अपारा के साथ भक्ति गीतों की श्रृंखला प्रारम्भ हुई। इस अवसर पर हुरजी भाई बामनिया, प्रताप डोडियार, लक्ष्मण दामा, लक्ष्मण निनामा, प्रभुलाल कटारा, रकमा मईडा, रमेश डोडियार, कोदर महाराज , मानेग पटेल, भारता पटेल ,सचिन कलाल आदि भक्तजन मौजूद रहे। अंत में सभी का आभार स्वामी विवेकानंद महाराज ने व्यक्त किया


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now