ग्राम पंचायत कपारी में प्रधान पद की दावेदारी को लेकर निर्मला पाल ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान


प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपारी शंकरगढ़ से निर्मला पाल ने वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रधान पद की दावेदारी की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।अपनी दावेदारी की घोषणा के दौरान, निर्मला पाल ने वर्तमान में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हुए कार्यों का उचित उपयोग नहीं हो पाया है।निर्मला पाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने संकल्प दोहराए। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता का विश्वास जीतकर पूरी पंचायत का सम्मान और ईमानदारी पूर्वक विकास करना है। निर्मला पाल ने आश्वासन दिया कि प्रधान चुने जाने पर शासन की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।
*चुनाव से पूर्व ग्राम पंचायत के विकास का खाका तैयार*
निर्मला पाल ने अपनी विस्तृत योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी मजरों को समान विकास से जोड़ा जाएगा, ताकि कोई भी क्षेत्र उपेक्षित न रहे। उनकी प्रमुख योजनाओं में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनवाना, छुट्टा जानवरों के लिए गौशाला का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जूनियर हाई स्कूल का निर्माण शामिल है।इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम सभा के बीच खेल का मैदान, एक अंत्येष्टि स्थल, टूटी हुई सड़कों और नालियों का निर्माण, तथा हर मजरे में इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराने का वादा किया। पात्र लोगों को आवास, शौचालय अनुदान योजना, वृद्ध एवं विधवा पेंशन, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग और वृद्धजनों तथा दिव्यांगजनों को समय पर पेंशन दिलाना भी उनकी प्राथमिकताओं में है।
*जनता से अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपील*
निर्मला पाल ने पंचायत सचिवालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और सभी प्रमाण पत्रों की सुविधा पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम सभा कपारी की जनता से अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग का आह्वान किया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now