जयपुर 7 अप्रैल। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ज्यूस पिलाकर भाजपा पार्षद हेमेंद्र शर्मा का अनशन तुड़वाया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ नहीं होगा अन्याय किसी के साथ नहीं होगा।
उन्होने बताया कि खातीपुरा रोड पर जेडीए द्वारा प्रस्तावित कार्यवाही के खिलाफ भाजपा पार्षद हेमेन्द्र शर्मा व्यापारियों संग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। विधायक शर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार और जेडीए के उच्चाधिकारियों से हुई वार्ताओं के आधार पर सभी का पक्ष सुना जाएगा। किसी का पक्ष सुने बिना कोई अवैधानिक कार्यवाही नहीं की जाएगी।
शर्मा ने कहा कि जेडीए की कार्यवाही से प्रभावित हो रहे लोगों को आपत्तियां दर्ज करवाने का पर्याप्त अवसर मिले और सहानुभूतिपूर्वक सभी की सुनवाई हो, इसी नीति पर भाजपा सरकार काम कर रही है, अन्याय किसी के साथ नहीं होगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।