जिला बनने के बाद अब जिला जज की बाट जोहता गंगापुर सिटी – राजा भईया

Support us By Sharing

जिला बनने के बाद अब जिला जज की बाट जोहता गंगापुर सिटी – राजा भईया

गंगापुर सिटी 31 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश के नव गठित जिलों मे गंगापुर सिटी को भी सवाई माधोपुर से अलग करके जिला बनाया गया है। जिला बने गंगापुर सिटी को लगभग छ-सात महीने बीत चूके हैं। प्रदेश सरकार ने यहाँ डी एम और एस पी सहित अन्य शासन व प्रशासन के अधिकारियों की नियुक्तियां तो कर दी है परन्तु आज तक जिले मे जिला जज व पोक्सो एवं एस सी एस टी की विशेष अदालतो का गठन कर यहाँ जिला जज व अन्य संबन्धित जजों की नियुक्तियां नहीं की गई है जो की नियमानुसार तत्काल प्रत्येक जिले मे होनी चाहिए थी।
दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट एवं हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रधान राजेन्द्र सिंह तोमर राजा भईया ने बताया की इस बाबत उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिख कर जल्द से जल्द गंगापुर सिटी जिले मे उपरोक्त तीनो अदालतों का गठन कर जिला जज सहित अन्य जजों की नियुक्तियां करने एवं इस संदर्भ मे उचित कार्यवाही करने की का निवेदन किया है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!