मनुष्य शरीर सच्चा हरि मन्दिर है , इसमें मांस, मछली, अण्डा, शराब आदि डालकर गन्दा न करें- पंकज महाराज


भरणीकला पहुंची सदाचार शाकाहार यात्रा , रविवार 16 को सरसिया में होगा सत्संग

जहाजपुर 15 जुलाई। मनुष्य शरीर भगवान के भजन के लिये मिला है। इसके लिये किसी प्रभु की प्राप्ति वाले सन्त सत्गुरु का मिलना जरूरी है। मनुष्य शरीर सच्चा हरि मन्दिर है इसमें मांस, मछली, अण्डा, शराब आदि डालकर गन्दा न करें। थोड़ा सा समय निकाल कर भगवान का भजन, खुदा की सच्ची इबादत करें अन्यथा यह जीवन बेकार चला जायेगा। ये उद्गार हैं विख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी के उत्तराधिकारी मर्मभेदी महात्मा पंकज जी महाराज के। वह आज (कल) ग्राम भरणी तह. जहाजपुर में आयोजित सत्संग समारोह में व्यक्त किये।

सत्संग सभा मंच पर जयगुरुदेव संगत के प्रा. अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी, उपाध्यक्ष हरिनारायण गुर्जर ‘भोपा जी’, नारायण टांक, जिला प्रवक्ता अनिल कुमार सोनी, दुर्गालाल मीणा आदि ने पुष्पहार भेंट कर पूज्य पंकज जी महाराज का स्वागत किया। अपने प्रवचन में पंकज जी महाराज ने कहा सबको मानव शरीर इसलिये मिला है कि अबकी बार किसी जीते जी प्रभु की प्राप्ति वाले महात्मा की तलाश करें। वह जो भजन का प्रसाद दें उसे लेकर आत्मा का जागरण करा लें तो मानव जीवन सफल हो जायेगा। उन्होंने आत्मा परमात्मा के गू़़ढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा जीवात्मा प्रभु की अंश है उसे शरीर के दोनों आंखों के मध्य बैठाया गया है। वहीं से वह सारे शरीर को संचालित कर रही है। सारी आत्मायें आकाशवाणी, आसमानी आवाज पर उतार कर लाई गई हैं। उसी शब्द (नाम) से अब सम्बन्ध टूट गया। साधना से यह शब्द से जुड़कर अपने अजर-अमर देश पहुंच जायेगी। जब आप साधना करने लगेंगे तो आत्मा प्रकाश के चौड़े मैदान में खड़ी हो जायेगी। शब्द को सुनकर रोम-रोम पुलकित हो जायेगा। आप त्रिकाल दर्शी हो जायेंगे और समर्थ सत्गुरु की शक्ति क्या है उसका बोध हो जायेगा। गुरु ही जीवों का भव से पार उतार सकते हैं और कोई नहीं।
महाराज जी ने कहा शाकाहार अपनाने और शराब जैसे नशों के त्याग पर बल दिया इससे समाज में फैली हिंसा, अपराध की घटनाओं में कमी आयेगी। बिना चरित्रवान बने भगवान का भजन नहीं हो सकता। उन्होंने बताया खराब कर्मों से कुदरत बौखलाई हुई है वह कुछ भी कर सकती है।
संत पंकज जी ने बताया आगरा-दिल्ली बाई पास पर मथुरा में वरदानी जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर बना है, जहां एक बुराई चढ़ाने पर एक मनोकामना की पूर्ति होती है। यहीं पर आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक 75वां जयगुरुदेव वार्षिक सत्संग-मेला आयोजित होगा। आप सभी को निमन्त्रण है मथुरा पधार कर दया, दुआ, आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस अवसर पर शिवराज सिंह, जयराम , प्रेम सिंह, पूसा राम, भरत सिंह, मुकेश धाकड़, भंवर सिंह, जीतमल धाकड़, ईशा लाल जैन, दशरथ सिंह, अमृत लाल पुरोहित साथ ही संस्था के महामन्त्री बाबूराम यादव, जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबन्धक सन्तराम चौधरी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विजय पाल सिंह आदि कई संभ्रान्त स्थानीय जन मौजूद रहे। अगला सत्संग कार्यक्रम ग्राम सरसिया तह. जहाजपुर में 16-7-23 को सायं 4 बजे से होगा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now