गंगापुर सिटी। आगामी लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ई. एल. सी क्लब ईकाई अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राओं एवं 50 स्टाफ सदस्य को मतदान की शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हमेशा यही कोशिश रहती है कि देश के सभी लोग अपना बहुमूल्य वोट देने जरूर जाएं। एक मतदाता जागरूक बनेगा तभी वह अपने मत देने के अधिकार का सही उपयोग कर पाएगा और तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय स्टाफ सदस्य व्याख्याता गोपाल लाल बेैरवा, प्रवीण कुमार, एस डी. खान, सचिन कुमार गर्ग , संतोष मंगल, अशोक जांगिड़, यशवंत स्वर्णकार, जीवन सिंह तथा समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित थी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।