कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे माधोपुर


सवाई माधोपुर 9 अक्टूबर। (राजेश शर्मा)। प्रदेश में नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए कॉंग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक झारखंड विधानसभा के उप नेता राजेश कच्छप, प्रदेश की पूर्व मंत्री ममता भूपेश व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रद्युमन सिंह राठौड़ गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। जहाँ उनके द्वारा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश कच्छप ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें सवाई माधोपुर का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री ममता भूपेश और प्रद्युमन सिंह को भी मेरे साथ पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। उन्होने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत हम टोंक व सवाई माधोपुर जिले की सभी आठ विधानसभाओं व जिलों के सभी ब्लॉक में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे और आगामी एक सप्ताह तक जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवाल पर जबाव देते हुये बताया कि जिलाध्यक्ष के आवेदन के लिए कोई भी मापदंड तय नहीं है। इसके लिए कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता आवेदन कर सकता है। वहीं चुनाव के दौरान संगठन के खिलाफ काम करने वालों की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि दावेदारी कोई भी कर सकता है। लेकिन दावेदार का चाल, चरित्र आचरण, विचार सभी को देखा जाएगा। फिलहाल कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर पैनल बनाया जाएगा। इस पैनल में भी सोशल इंजीनियरिंग को विशेष तौर पर अपनाया जाएगा। आठ दिन बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना से आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। जिसके बाद सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूरे भारत में चल रहा है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा कांग्रेस के लिए नवाचार किया जा रहा है, ताकि कॉंग्रेस को ओर मजबुत किया जा सके, और कॉंग्रेस का कार्यकर्ता अपनी बात बेबाकी से रख सके।
पर्यवेक्षो ने गुरुवार को ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद जिला अध्यक्ष पद दावेदारों से आवेदन भी लिए।
जानकार सूत्रों के अनुसार दो दर्जन से अधिक लोगों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिए इनमें प्रमुख रूप से वर्तमान जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता डॉ0 मुमताज अहमद, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता विनोद जैन, खल्लाक खान, सुनील कुमार शर्मा शेरपुर शामिल थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now