पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया बसंतोत्सव, खेली फूलों से होली


महिलाएं ने पीत वस्त्र पहनकर दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सांवरिया सेठ के लगाया 56 भोग

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नौगांवा स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में धूमधाम से बसंतोत्सव मनाया गया। सांवरिया सेठ के छप्पन भोग लगाकर सभी महिलाएं पीत वस्तृ पहनकर पीले फूलो से सांवरिया सेठ सघ फूलों से होली खेली। महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा भदादा व सचिव पूनम पोरवाल ने बताया कि पुराना शहर की डेढ़ सौ माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नौगांवा सांवरिया सेठ में बसंतोसव मना ठाकुर जी के साथ फूलों संग खेली होली, इस अवसर पर 101 किलो पीले फूल मंगवाए गए मंडल की सभी सदस्यों ने पीले वस्त्र पहनकर बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दोरान सदस्याओं द्वारा नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांवरिया सेठ के महिलाओं ने मिलकर छप्पन भोग धराया फिर महा आरती की गई। कार्यक्रम में संतोष तोषनीवाल, रश्मि कोगटा, पूनम बाहेती, प्रिया भंडारी, उषा समदानी, रेखा समदानी, रेखा लाहोटी, नेहा तोषनीवाल, वैजंती समदानी, रानू राठी आदि उपस्थित थे। अंत में महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
भगवान सावरिया के छप्पन भोग लगाया। गायों को लापसी और चारा खिलाया और रीमा सामरिया संग भजन गंगा आयोजित की गई और फूलों की होली का आनंद लिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now