ओम राम राम परशुराम, परशु हस्ताय नम:”मंत्र का जाप कर भगवान् परशुराम का आव्हान


कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। विप्र फ़ाउंडेशन बांसवाडा के तत्वावधान मे आज तहसील केंद्र गनोडा मे विप्र फ़ाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी ने आव्हान किया की संपूर्ण देश मे “” ओम राम राम परशुराम, परशु हस्ताय नम:”””मंत्र का जाप कर भगवान् परशुराम का आव्हान करना है। प्रदेश महा मंत्री योगेश जोशी ने बताया की समस्त सनातन धर्मी रविवार रात तक उक्त मंत्रो का जाप कर भगवान् परशुराम का आव्हान कर युद्ध मे विजय पाने मे सेना को सहयोग करना है। संपूर्ण देश मे उक्त मंत्रो का ग्यारह करोड़ जाप किये जायेंगे वही वागड़, काँठल जिला बांसवाड़ा,डूंगरपुर, प्रतापगढ़ मे सवा करोड़ मंत्र का जाप करना है। उक्त मंत्रो का जाप मंदिरों मे सार्वजनिक स्थान घर पर सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से कर सकेंगे। इस अवसर पर विप्र फ़ाउंडेशन जिला सरक्षक् रुद्रेश्वर् पंडया महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष शशि जोशी भूपेंद्र पंडया भगवती शंकर व्यास विधान सभा संयोजक दर्शन व्यास कपिल व्यास उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now