प्रयागराज।पृथ्वी दिवस पर नगर निगम सृष्टि बेस्ट मैनेजमेंट के ब्राण्ड एम्बेसेडर दुकानजी बोले पृथ्वी हमारी मां है हमे हर हाल मे पृथ्वी को बचाना होगा पृथ्वी की सेहत अनवरत बिगड रही है दुनिया मे कदम रखने से लेकर आखिरी सांस तक हम पर प्यार लुटाने वाली इस धरती को बचायें। पर्यावरण बचाने जल संरक्षण करने हेतु जब मिट्टी हवा,जल,जमीन, जंगल सब कुछ नकरात्मक रूप से प्रभावित हो रही है हमे इनका ख्याल रखना होगा जो हम नहीं रख रहे।जल संसाधनो को सभाल कर रखना होगा बरगद,नीम,पीपल वृक्ष को लगाना होगा तभी हम शुद्ध आक्सीजन पा सकेंगे।आने वाली पीढी को सुरक्षित धरती सौपनी होगी,पर्यावरण को लेकर गंभीरता से काम करना ही होगा। आज के भागमभाग दौड़ की जिन्दगी से अगर आप थोड़ा समय निकाल कर पौधों के देखभाल के लिये निकाल लें तो ये भी एक पृथ्वी पर्यावरण के लिये बहुत बडी उपलब्धी होगी। कुछ लोग पृथ्वी पर्यावरण के लिये बडे गम्भीर है कुछ संगठन भी ऐसे कार्य करके लोगों को जागरुक करती हैं।आज ज्यादा जरूरत है कि हम सब ज्यादा से ज्यादा पेड लगायें और सरकार से मांग है कि जो तालाब सूखे है या अवैध रूप से कब्जें मे है और जो कुएं जहां है उस पर जरूर ध्यान दें।कितने तालाबों पर कब्जा कर उस पर मकान माल घर बन रहे अगर पृथ्वी के पर्यावरण को बचाना है जो तालाब पटे हैं ,कब्जे हैं तो उनको खाली करायें।अगर सरकार ऐसा अभी नही करती तो आगे गम्भीर से गम्भीर समस्याओं का सामना करना निश्चित है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।