अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयशंकर टाईगर संस्थान ने मातृशक्ति के चरणों में किया नमन


भरतपुर|सीता और सावित्री सी अनुसूया माता जैसी, तप कर नाम कर जाती हैं ये नारियां।
गार्गी औ पद्मिनी जैसा इतिहास रच,अमर चरित्र गढ जाती हैं ये नारियां।
रब का साकार रूप बन प्रेम प्रतिरूप, मानवता को गोद में दुलारतीं ये नारियां।
वतन की आन, बान, शान की पडे जो बात, छोड़ रनिवास लक्ष्मीबाई बनीं नारियां।।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर किला स्थित जयशंकर टाईगर संस्थान के द्वारा खेलो इंडिया भारत सरकार के ताइक्वांडो खेल में चयनित यूनिवर्सिटी चैंपियन लवली माहौर, गुड़िया सेन, सेवानिवृत्ति व्याख्याता प्रतिभा शर्मा, प्रथम महिला ब्लैक बेल्ट कराटे चैंपियन नेहा शर्मा, भरतपुर जिला ताइक्वांडो संघ सचिव दीप्ति शर्मा, लिटिल टाइग्रेस ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट रामया शर्मा, वैष्णवी सेन, वंशिका जादौन का टाईगर संस्था के पदाधिकारियो ने पटका पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया एवं समस्त मातृशक्ति के पावन चरणों में सादर नमन एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष पवन पाराशर, जूडो चैंपियन एवं मृत्यु उपरांत स्वैच्छिक देहदानी पोहप सिंह जादौन, सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर, वसुंधरा राजे समर्थक मंच प्रदेश मंत्री हरीश पाठक, वरिष्ठ खिलाड़ी तुषार पठानिया, रौनक कोली, प्रबल लवानिया, ऐश्वर्य शर्मा, हित्विक एवं हिमांक आदि अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  हिंदू प्रतिनिधि मण्डल ने जिला पुलिस अधीक्षक से मिल कर दोषी व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं निष्पक्ष जांच किये जाने की मॉग की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now