प्रयागराज।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को यमुनानगर के करछना डाक-बंगला के पास आयोजित जनसभा को दोपहर 02:30 पर सम्बोधित करेंगे। इसके पूर्व शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज क्लस्टर प्रभारी अनिल राजभर, काशी क्षेत्र महामंत्री शुशील त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी,विधायक करछना पियूष रंजन निषाद आदि ने सभा स्थल पर पहुंच निरीक्षण करके आगामी सफल कार्यक्रम की रूपरेखा हेतू निर्देशित किया। वहीं एक दिन पूर्व देश के सहकारिता मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह के मेजा रोड़ सोरांव में रविवार को ही सुबह 9 बजे होने वाली जनसभा का निरीक्षण करके दिशानिर्देश भी दे चुके है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि दोनों जनसभाओ में जनता-जनार्दन एवं कार्यकर्ताओं से उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के साथ भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी ने समय से पहुंच कर माननीयों के विचार सुनकर सफल जनसभा सफल बनाने की अपील की है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।