23 मई पुरुषोत्तम मास की अष्टमी पर लगेंगे मां कैला देवी के छप्पन भोग


फूल बंगला झांकी, विशाल भगवती जागरण रहेगा

गंगापुर सिटी| मां कैला देवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में 23 मई पुरुषोत्तम मास की अष्टमी पर मां कैला देवी के छप्पन भोग कार्यक्रम समारोह का आयोजन होगा कार्यक्रम समारोह तैयारीयों को लेकर रविवार रात्रि 7:30 बजे पुरानी अनाज मंडी सीताराम मंदिर पर संस्थान की एक बैठक संस्थान अध्यक्ष दिनेश चंद्र तंबोली पूरा वालों की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में समारोह की तैयारीयों पर चर्चा कर जिम्मेंदारी सोपी महामंत्री रमेश चंद तिवारी ने बताया कि छप्पन भोग महोत्सव समारोह 22 एवं 23 मई दो दिवसीय आयोजन होगा जिसमें 22 मई को बिजासन खोहरी माता के चुनरी महोत्सव छप्पन भोग एवं विशाल भगवती जागरण कार्यक्रम रहेगा 23 मई को मां कैला देवी को चुनरी महोत्सव व सिंगार कर छप्पन भोग लगाकर विशाल भंडारा का आयोजन रहेगा आयोजन हेतु मां कैलादेवी ट्रस्ट आश्रम धर्मशाला स्थान का चयन कर लिया गया है संस्थान प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि छप्पन भोग महोत्सव आयोजन में बिजासन खोहरी माता एवं मां कैला देवी भवन पर फूल बंगला झांकी एवं लाइटिंग लगाकर डेकोरेट किया जावेगा छप्पन भोग महोत्सव समारोह में हजारों भक्तों, श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है उसी के अनुरूप तैयारीयों को पूर्ण किया जा रहा है 15 मार्च को संस्थान सदस्यों द्वारा छप्पन भोग महोत्सव समारोह की तैयारीयों को लेकर कैला देवी पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया जावेगा बैठक में दिनेश गुप्ता कोर्ट वाले नवल गुप्ता बैंक वाले गोपाल सोनी राकेश मंगल राजू खंडेलवाल लक्ष्मण गुप्ता घनश्याम गुप्ता सुरेश गुप्ता टेंट वाले राजेंद्र वैष्णव वेद प्रकाश श्रीमती हंसा जिंदल अनीता पंसारी आदि सहित संस्थान के दर्जनों सदस्य गण मौजूद रहे|


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now