जगतगुरू रामदयाल महाराज के जन्मोत्सव पर फल व गुट बांट कर पौधे रोपित किये


जगतगुरू रामदयाल महाराज के जन्मोत्सव पर फल व गुट बांट कर पौधे रोपित किये

शाहपुरा|रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्यश्री स्वामी रामदयाल जी महाराज के 68 वें जन्मोत्सव के मौके पर मंगलवार को शाहपुरा रामनिवास धाम में रामस्नेही अनुरागियों व भक्तों द्वारा विविध आयोजन किये गये।

रामस्नेही संतश्री जगवल्लभ राम महाराज व संत दिव्येश राम महाराज के निर्देशन में महाप्रभु रामचरणजी महाराज के जयकारों के बीच श्रीपशुपति नाथ गौशाला में भक्तो ंने गायों को गुड़ खिलाकर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में रामनिवास धाम परिसर में संतों की ओर से रामदयाल धर्मशाला के बाहर पौधेरोपण किया गया। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये गये। बाद में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री के किट भी वितरित किये गये।
रामस्नेही संतश्री जगवल्लभ राम महाराज ने इस दौरान रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्यश्री स्वामी रामदयाल जी महाराज के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल में संप्रदाय के विकास व भौतिक विकास के जो कार्य हुए है वो सदैव स्मरणीय रहेगें। आचार्यश्री के नेतृत्व में इन्दौर के छत्री बाग रामद्वारा में चार्तुमास के दौरान भी देशभर से भक्तों की मौजूदगी में जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ है।
इस मौके पर सुर्यप्रकाश बिड़ला, नारायण सिंह, महावीर जागेटिया, राकेश सोमाणी, रामसहाय बिड़ला, भगतराम काबरा, रामकल्याण सोमाणी, राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य रामस्नेही अनुरागी व भक्तजन मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now