आदिनाथ जयंती के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी द्वारा भक्तांबर दीप महार्चना का हुआ आयोजन


गंगापुर सिटी| दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वधान में आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक मनाए जा रहे धर्म यात्रा कार्यक्रम के तहत आदिनाथ जयंती की संध्या पर स्थानीय आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जिनेंद्र भगवान की आरती के बाद मानतुंगाचार्य रचित भक्तामर स्तोत्र के 48 काव्यो पर रिद्धि-सिद्धि मंत्रो के साधर्मी बंधुओ द्वारा स्वर्णिम थाल में 48 दीपक प्रज्वलित किए गये।
श्रावक श्रेष्ठि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमान सुमेरचंद जी शशि जी सोनी ने मंगलदीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जैन बंधुओ ने भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव के अवसर भावपूर्ण नृत्य करते हुए बालक आदि कुमार की पालना झुलाई की। इस अवसर पर भगवान की माता-पिता राजा नाभि राय एवं मरु देवी बनने का सौभाग्य दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्षश्रीमान सुमेर जी शशि जी सोनी को मिला ।सबसे पहले बालक भगवान के माता-पिता ने पलना झुलाया। इसके बाद में एक-एक करके उपस्थित जैन बंधुओ ने भगवान बालक का पालना झुलाकर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ में भारी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन नृपत्या सचिव महेश जैन कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जिला शिक्षा अधिकारी रमेश जैन मंगल जैन दीपेंद्र जैन पत्नी धर्मेंद्र जैन पांड्या राजेंद्र जैन गंगवाल ने वर्तमान सचिव अभिनंदन जैन राकेश जैन अशोक जैन पांड्या प्रवीण जैन कठूमर राजेश गंगवाल नीरू पाटनी शकुंतला जैन स्वीटी पांडे निशा पांडे सुनीता जैन शशि जैन शिल्पी जैन गोधा मनोज जैन माया जैन निलेश जैन नरेंद्र जैन टेलीफोन सहित दर्जनों जैन बंधु उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now