हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर काव्य संध्या समारोह का कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज में 28 सितंबर को होगा आयोजन
प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी पखवाड़ा दिवस के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन 28 सितंबर 2023 गुरुवार को समय दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनपद व गैर जनपद के कवि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी कड़ी में हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर एनएसके इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा भव्य एवं शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी व प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह द्वारा विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व ,उसके विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई ।इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह ,अशोक त्रिपाठी, वी एस मिश्रा, एस एन दुबे, कमलाकर सिंह, उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, राजेश सिंह, संदीप सिंह , पुष्पराज सिंह, प्रदीप मिश्रा, एलन वर्मा, अनिल, आभा मिश्रा, कामिनी सिंह, अर्चना सिंह, अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।