चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
डीग| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पुरातत्व सर्वेक्षण डीग जयपुर मंडल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर रविवार को डीग जिलें के गांव बहज में उत्खनन से प्राप्त पुरावशेषों की प्रदर्शनी एवं संग्रहालय कार्यक्रम के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा जल महल के नन्द भवन में प्रदर्शनी लगाई गई।जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। और सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीग जिले के बहज गांव में एक टीला था। जिसकी खुदाई का कार्य 10 जनवरी 2024 से प्रारंभ हुआ था।खुदाई में गुप्त काल, मौर्य काल, कुषाण काल, महाभारत काल ,शंकु काल ,आर्य और हड़प्पा आदि काल खंड के अवशेष इस टीले से प्राप्त हुए है।कृष्ण लोहित मृदभांड,चित्रित धूसर मृदभांड ,उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभांड,प्राचीन ईंटें, सिल बट्टा,मटके,हड्डी और लोहे के औजार,मूर्ति,खिलौने,शंकु काल के दुर्लभ मनके,कंकाल,हवन कुंड, मातृ देवी का शिर,दुर्लभ काल के मनके आदि अवशेष है।इस दौरान चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आये करीब 50-60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।जहां समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ॠषिका जैन,द्वितिय सौरभ,तृतिय कृपा शर्मा,दिव्यांश बंसल ,चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कोमल,द्वितिय देवान्स शर्मा,तृतिय लवन्या ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर अधीक्षण पुरातत्वविद विनय गोयल,सहायक अधीषण पुरातत्व विद् मोहन लाल भगोरा सन्जीब बराला सहायक पुरात्व विद्य ,एमटीएस चरन सिंह चन्नो पहलवान पवन विश्राममौजूद थे।