भीलवाड़ा के झूलेलाल मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में 51 जोड़ों ने की घट स्थापना


भीलवाड़ा के झूलेलाल मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में 51 जोड़ों ने की घट स्थापना

श्री झूलेलाल साहेब मंदिर में असू चेटीचंड पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम 16 को

भीलवाड़ा में शक्ति की आराधना के पर्व अश्विन नवरात्रि की शुरुआत पर आज स्थानीय शाम की सब्जी मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर में 51 दंपत्तियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना की। पूज्य झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूज्य श्री झूलेलाल साहेब मंदिर नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा में

’अर्द्ध चेटीचण्ड (असुचंड) के उपलक्ष में 16 अक्टूबर सोमवार सुबह 10 बजे संत महात्माओं के सानिध्य में ध्वज की विधिवत्त पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया जाएगा।
प्रवक्ता मूलचन्द बहरवानी ने बताया कि आज सुबह सवा नो बजे संस्थाध्यक्ष चेलाराम लखवानी के नेतृत्व में श्रधालुओं ने माता के गगनभेदी जयकारों के साथ भजन-कीर्तन कर शक्तिस्वरूपा जगदम्बा माँ भवानी का आव्हान किया। कार्यक्रम की शुरूआत में सुबह पंडित दशरथ मेहता के नेतृत्व में पंडित सत्यनारायण शर्मा ने माता की पूजार्चना कर घट की स्थापना करवाई।
कार्यक्रम में हेमनदास भोजवानी के साथ गुलशन विधानी, हनुमान लखवानी, मनोज भोजवानी, एम डी राम आसनानी, हरीश राजवानी, कमल हेमनानी, मनोज गोपलानी, रमेश पमनानी, महेश नथरानी, वासुदेव मोतियानी, सोनू लखवानी, हरीश मानवानी, नथुमल देवनानी, गोविंद मनकानी, नीलिमा देवनानी, विजय गुरनानी, रेखा रेखा मोतियानी, लखवानी, राजकुमार गुरनानी, नारूमल लालवानी, विजय निहालानी, मनोहर लालवानी, हीरालाल गुरनानी, भगवानदास नथरानी, अनामिका बहरवानी, तुलसीदास नथरानी, निर्मला भोजवानी, घनश्याम मोतियानी, रश्मि हेमनानी, पुरुषोत्तम खियानी, किशोर लखवानी, महेंद्र शर्मा, दीपू भोजवानी हर्षिता विधानी, अम्बा लाल नानकानी, रवीना भोजवानी, शेरू निहलानी, परस राम खोतानी, सरला नथरानी, भगवान उत्तमचंदनी, वंदना मूलचंदानी, ज्योति खियानी, राजू छतवानी, अमित खत्री, निर्मला भोजवानी, गौरव बदलानी, पलक गुरनानी, पूजा नथरानी, राजकुमार खुशलानी, परमानन्द तनवानी आदि ने श्रीराम सेवा मण्डल एवं गायक कलाकार बाबू लाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत माता के भजनों पर पुष्प-वर्षा के बीच झूम-झूम कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में 101 दीपकों से महाआरती कर पल्लव पाया गया।
’पूज्य झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में ’पूज्य श्री झूलेलाल साहेब मंदिर’ नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा में ’अर्द्ध चेटीचण्डके उपलक्ष में कल सोमवार सुबह 10 बजे संत महात्माओं के सानिध्य में ध्वज की विधिवत्त पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया जाएगा।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now