नव वर्ष 31 दिसंबर व 1 जनवरी के अवसर पर जिले में शांति, एव कानून व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर


जिला पुलिस अधीक्षक ने बनाया सुरक्षा चार्ट

जिले में लगभग 265 पुलिस जवान एवं अधिकारी सभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे- दिगंत आनंद

भरतपुर- जिले में नववर्ष का उत्सव जिम्मेदारी एवं संयम के साथ शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाने की अपील करते जिला पुलिस द्वारा पार्टी के नाम पर हुडदंग व उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि शहर और जिले भर में लगभग 265 पुलिस जवान एवं अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में 16 फिक्स पिकेट, 28 ट्रैफिक पाइंट, 10 सिग्मा और 5 मोबाइल एवं चेतक पैट्रोलिंग यूनिट सक्रिय रहेंगी। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गाड़ी जब्त कर उन्हें ई-रिक्शा, ऑटो या टैक्सी से घर भेजा जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नववर्ष का जश्न जिम्मेदारी, संयम एवं यातायात नियमों का पालन करके मनाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल और बस स्टैंड पर निरंतर गश्त एवं नाका चेकिंग की जाएगी। शराब की अवैध बिक्री, नशे में वाहन चलाने, महिलाओं की सुरक्षा, लाउड स्पीकर और पटाखों के अनुचित उपयोग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गाड़ी जब्त कर उन्हें ई-रिक्शा, ऑटो या टैक्सी से घर भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रख किसी भी आपात या संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now