नव वर्ष के अवसर पर सपेरा बस्ती गंगापुर सिटी में अल्पाहार एवं शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा।  राजस्थान शिक्षक (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर के सुरेश चंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष और सोहनलाल गुप्ता प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत्सर 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सपेरा बस्ती, कालेज के सामने में नाश्ता करवाया गया।
मीटिंग में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई शेखपुर के राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में विद्यालय भवनहीन होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है अतः समसा सवाई माधोपुर को कमरे निर्माण हेतु पत्र लिखने का निर्णय लिया,एकल शिक्षक विद्यालय में स्टाफ लगाने के लिए निदेशक महोदय को पत्र लिखने का निर्णय लिया,इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा के वरिष्ठ उपाध्याय पिलोदा विद्यालय मैं 12 क्लासों के ऊपर मात्र दो ही कमरे हैं, 31 मार्च से पहले सभी वर्गों की डीपीसी की जाए,55 वर्ष से अधिक और एकल शिक्षक को बीएलओ के कार्य से मुक्त किया जाए, विद्यालय में सीएसजी एवं अन्य मद की राशि का आवंटन मार्च खत्म होने जा रहा है फिर भी नहीं मिलने के कारण विद्यालयों के संस्था प्रधान पेशोपेश में है, बोर्ड परीक्षा केंद्र का पुनरावलोकन कर छात्र में अधिकतम 3 किलोमीटर की परिधि में ही बोर्ड परीक्षा केंद्र के सेंटर बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर को पत्र लिखने का निर्णय लिया, एस आई आर कार्य के दौरान जिन बीएलओ को 17 सीसी का नोटिस दिया गया उसका निस्तारण करवाने के लिए अति शीघ्र जिला कलेक्टर महोदय, सवाई माधोपुर से प्रतिनिधि मंडल का मिलने का निर्णय लिया गया है क्योंकि सभी बीएलओ ने एस आई आर का कार्य समय सीमा से पूर्व पूर्ण कर दिया है,अत्यधिक गर्मी के कारण विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जाए, विद्यालयों को 21 जून से खोलने का विरोध करते हुए मांग की है कि पीएल का लाभ दिया जाए।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश महासमिति का एक दिवसीय अधिवेशन 22 मार्च रविवार को दौसा में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश स्तर के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक,प्रशासनिक और संगठनात्मक विषय पर मंथन किया जाएगा,साथ ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी इसी अवसर पर संपन्न किए जाएंगे। सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश महासमिति के 17 सदस्य भाग लेंगे।
मीटिंग में महेश जैन,फिरोज खान, गिरीश कुमार गुप्ता, गोपाल लाल गुप्ता,हनुमान प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद्र गर्ग, रामबाबू शर्मा, रघुवीर जाटव, सुनील शर्मा, श्रीजेश गुर्जर,पवन शर्मा, अनिल गुर्जर,कमलेश मीणा और शिक्षक उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now