युवा दिवस पर विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ


नदबई। नदबई क्षेत्र के लखनपुर थाना परिसर में युवा दिवस के चलते संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए यातायात नियम पालना करने का संकल्प दिलाया गया। इससे पहले विद्यार्थियों ने लखनपुर थाना परिसर का विजिट करते हुए पुलिस कार्य प्रकिया के बारे में जाना। बाद में थाना प्रभारी विजय सिंह छौंकर ने सुरक्षित रहने के लिए सडक सुरक्षा के तहत यातायात नियम की पालना करने को कहा। वहीं, साईबर सुरक्षा, बाल अधिकार, बाल सरक्षण आपदा प्रबंधन सहित कानून की जानकारी देते हुए अपराध की रोकथाम को लेकर पुलिस का सहयोग करने व हेल्प लाइन नम्बर पर असामाजिक तत्वों की सूचना देने का आहृवान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दीनदयाल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य सपना इंदौलिया, एएसआई रामसहाय गुर्जर, नरेन्द्रप्रताप सिंह, बलराम चौधरी सहित शिक्षक भी मौजूद रहे।
उधर, हलैना रोड़ पर लीलाशाह धर्मशाला में परियोजना कवच के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजन हुआ। जिसमें एएनएम, आशा-सहयोगिनी व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को बाल अधिकार, बाल सरंक्षण, बाल तस्करी व बाल-विवाह की रोकथाम को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान प्रोग्राम संचालक विवेक तिवारी ने बाल-विवाह की रोकथाम को लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर टीम गठित करते हुए ग्रामीणों को जागरुक करने व बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ्य व उज्वल भविष्य को लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए लाभान्वित करने के बारे में बताया। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक जितेन्द्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक मानसिंह मीणा, महिला अधिकारिता विभाग से नीरज कुंतल, महिला केन्द्र सुरक्षा प्रभारी मधु शर्मा मौजूद रही।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now