अवैध बजरी परिवहन के मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 12 सितम्बर 2023। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को ट्रेक्टर ट्रौली सहित गिरफ्तार किया है। बाटोदा थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि एक व्यक्ति गस्त के दौरान चेकिंग करते समय अवैध बजरी परिवहन करता हुआ पाया गया। जोकि अवैध बजरी से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली ले जा रहा था। जिसे अवैध बजरी से भारी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गिरफ्तार किया गया है और ट्रैक्टर ट्रॉली भी जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इसरार पुत्र इकराम जाति मुसलमान निवासी पीलवा नदी मलारना का रहने वाला है और एमएमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।