अलीगढ़ थाना क्षेत्र पीरोजपुरा गांव में मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की हुई मौत

Support us By Sharing

उनियारा।उनियारा उपखंड सोप कसबे के पास फिरोजपुरा गांव में मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बाद में लोग मौके पर आए और उसे मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह घटना शनिवार की है और घटना स्थल अलीगढ़ थाना क्षेत्र में है। ऐसे में अलीगढ़ की पुलिस ने शव का शनिवार शाम कोपोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1 बजे फिरोजपुरा निवासी सूरज मल धाकड़ 48 पुत्र रामभज धाकड़ घर पर पशुओं को चारा डाल रहा था। इस दौरान मकान की दीवार भर भरा कर अचानक सूरजमल के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पत्नी मंजू देवी,उसकी मां काली देवी दौड़ते हुए घटनास्थल आए तो वह मलबेमें दबे हुआ था। उसकी चीख पुकार सुन कर ग्रामीरणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटवाकर करीब 10 मिनट बाद सूरजमल को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला। परिजन उसे अलीगढ़ अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सूरज मल की मौत हो गई।सूचना के बाद राजस्व विभाग टीम मौके पर पहंची और जांच कर हादसे की रिपोर्ट तहसील को भेजी। इसके अलावा अलीगढ़ थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह, एएसआई रुपसिंह मय पुलिस जाप्ते मौके पहुंचे।

एएसआई रुपसिंह ने बताया कि मृतक सूरजमल के पिता की5 साल पहले मौत हो चुकी थी। सूरजमल अपने पिता काइकलौता बेटा था।पिता की मौत के बाद मां और अपनी पत्नी,बच्चों के साथ ही रहता था। सूरजमल मेहनत मजदूरी औरखेती बाड़ी का कार्य करके अपने परिवार काभरण-पोषणकरता था। सूरजमल की मौत के बाद पत्नी मंजू देवी औरमां काली देवी, बेटे दिलखुश, दीपक, पवन व बेटी रचना कारो-रोकरबुरा हाल हो रहा है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!