धुलंडी के दिन सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक घायल हुआ, युवक की मौत के बाद खुशिया बदली मातम में
तेज गति में आ रही एक बेकाबू कार ने युवक को लिया चपेट में, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl उपखंड क्षेत्र के खेडली ग्राम में धूलंडी के दिन कार की तेज रफ्तार का कहर सामने आया जहां पर शराब के नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार कार से दो युवको को चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार कर का कर इतना तेज था कि एक गंभीर घायल युवक युवक खुशीराम भोपा 35 पुत्र रेवड़ मल भोपा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दूसरा घायल युवक विक्रम गुर्जर पुत्र दामोदर गुर्जर निवासी देहरा ग्राम पंचायत खेडली का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार धुलंडी के दिन जिस समय गांव में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का एक बड़ा आयोजन होता है। उसे देखने के लिए युवक घर से रवाना हुआ था वही खेडली ग्राम पहुंचने पर युवक का मित्र विक्रम सड़क पर मिला जहां उसे ले जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर यह आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिपलाई की ओर जा रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बेकाबू कार ने इन सड़क किनारे खड़े दोनों दोस्तों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद एक युवक विक्रम टक्कर से दूर उछलकर गिरा और खुशीराम इस कर के नीचे आ गया जो कार उसे घसीटतीहुई ले गई। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि कर के नीचे फंसे खुशीराम को कर चालक द्वारा निकलने का प्रयास नहीं कर वहां से भागने का प्रयास किया गया और फ़सने के कारण कार आगे खिसक नहीं पा रही थी तो दो बार को आगे पीछे किया गया इससे कर के नीचे फंसे युवक की हालत ज्यादा गंभीर हुई। वहीं चालक कर लेकर घटनास्थल से से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि अगर कर चालक कर में से नीचे फंसे युवक को तरीके से निकलता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।