“ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक, जन आंदोलन का प्रतीक बना, प्रत्येक भारतीय ने इसे आतंकवाद का खात्मा करने का संकल्प माना”- नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा| देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के चिर परिचित कार्यक्रम मन की बात का 122 वां संस्करण का प्रसारण संपूर्ण देश में विभिन्न माध्यम से किया गया। भाजपा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के शहर मंडल गंगापुर सिटी में भाजपा शक्ति केन्द्रों पर समस्त बूथों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपूर्ण शहर में विभिन्न जगहों निवास सभापति शिवरत्न अग्रवाल, भाजपा जिला कार्यालय निवास जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नसिया कॉलोनी स्थित कार्यकर्ता निजी आवास पर मन की बात के कार्यक्रम के 122वें संस्करण को सुना गया। इस अवसर पर दृष्टि एसपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों द्वारा दिखाए गए पराक्रम की सराहना करते हुए इसे हर भारतीयों को गौरवान्वित करने वाला बताया। उन्होंने कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा करते हुए महाराष्ट्र के गांव जहां पहली बार बस पहुंची है। शेरों की भर्ती आबादी सिक्किम की पारंपरिक बुनाई और ड्रोन दीदी की चर्चा की प्रधानमंत्री मोदी ने शहद उत्पादन और मधुमक्खियो को बचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर “लोकल फॉर वोकल” के माध्यम से संपूर्ण देश में कई महिला-पुरुषों द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से अपने स्तर पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं निर्माण पर ध्यान देने की सराहना की और समस्त देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग करने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा आगामी 21 जून 2025 को आने वाले “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को लेकर अत्यधिक जागरूक होकर योग के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, राहुल गर्ग, विकास सैनी, ईदगाह मोड़ स्थित सभापति निवास पर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, राधा दीक्षित, शिवदयाल जोशी, पार्षद रवि गोठवाल, गोविन्द पाराशर, राजू प्रजापत, जीतू गुर्जर, नसिया कॉलोनी शक्ति केन्द्र पर डॉ.हेमंत शर्मा,नवल दनगस, मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा, पार्षद रामबाबू शर्मा, पंडित विजय शर्मा, रॉकी बना एवं उदेई मोड़ शक्ति केंद्र पर पार्षद सावित्री शर्मा, मनोहर लाल शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now