रणथम्भौर सर्वार्थसिद्धि मन्दिर का वार्षिकोत्सव एंव 14वीं पद यात्रा का आयोजन


सवाई माधोपुर 22 सितम्बर। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा मुनि नीरज सागर व निर्मद सागर ससंघ के सानिध्य एंव सर्वार्थसिद्धि तीर्थ क्षेत्र समिति व सहयोगी नवयुवक एंव महिला मंडल रणथम्भौर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भगवान संभवनाथ का वार्षिकोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
महोत्सव की शुरुआत आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में विमल बाकलीवाल द्वारा किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। इससे पूर्व पं.आशीष जैन शास्त्री व अंकित जैन शास्त्री के संयुक्त निर्देशन में अष्ट द्रव्यों से पंच परमेष्ठी के प्रतीक ध्वज की विधिवत पूजन की गई।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि ध्वजारोहण उपरांत सर्वार्थ सिद्धि नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेश बाकलीवाल व महामंत्री सुनील बाकलीवाल ने हरी झण्डी दिखा कर चमत्कारजी मंदिर से सुबह करीब 6.30 बजे 14वीं भव्य पदयात्रा रवाना की। जो जैन भजनों पर झूमते-गाते हम्मीर सर्किल होते हुए भगवान संभवनाथ के जयकारों के साथ रणथम्भौर दुर्ग स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। समाजजनों ने सड़क किनारे जगह-जगह पद यात्रियों पर पुष्प वृष्टि कर व अल्पहार, शीतल पेय, मेवा आदि वितरित कर उनका स्वागत किया। पदयात्रा के मंदिर पहुंचने पर अष्ट द्रव्यों से चौसठ रिद्धि विधान की मधुर स्वर लहरियों के साथ पूजा कर मंडल पर 244 अर्घ्य समर्पित किए।
भगवान संभवनाथ के दर पर भक्ति भाव से सम्पन्न पूजनोपरांत महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अशोक बडजात्या, महामंत्री हरसीलाल जैन श्रीमाल, कोषाध्यक्ष अशोक पांडया, सर्वार्थ सिद्धि तीर्थ क्षेत्र समिति संरक्षक अलंकार भसावड़ी, महामंत्री विनय पापड़ीवाल, कोषाध्यक्ष तरुण, कार्यकारिणी सदस्य सुशील सोगनी, नवयुवक मंडल संरक्षक निर्मल भौसा, श्रावक राजकुमार कासलीवाल, महिला मंडल अध्यक्ष विजिया बड़जात्या, महामंत्री पुष्पा जैन श्रीमाल व कोषाध्यक्ष अनीता पाटोदी सहित चौथ का बरवाड़ा, अलीगढ़, उनियारा, खंडार व दूर-दराज इलाकों के महिला पुरुष उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now