बहरावंडा खुर्द 24 जनवरी। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का संयुक्त वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल, विशिष्ठ अतिथि नरेंद्र चौधरी प्रधान खंडार ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार राजेंद्र मीणा ने की।
प्रधानाचार्य रमेश चौधरी एवं हितेंद्र जैन ने बताया कि वार्षिक उत्सव में उत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई व कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंडार विधायक ने सभी छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ाया व उत्साह वर्धन किया। खंडार विधायक ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं मौके पर विद्यालय में थ्री फेस कनेक्शन के साथ नवीन बोरबेल और पानी की टंकी बनाने की घोषणा की।
इस दौरान ग्रामीणों ने नवीन विद्यालय भवन निर्माण कार्य की मांग की। साथ ही स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान पर कई वर्षाे से हो रहे अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस पर उन्होंने अतिक्रमण मैदान का सीमा ज्ञान करवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाने का आश्वासन दिया। लोगों अपनी जन समस्याओं का निस्तारण विधायक के समक्ष प्रस्तुत किया तथा मौके पर जन समस्याओं का निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ अतिथि नरेंद्र चौधरी ने बहरावंडा खुर्द विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि खंडार प्रधान कोष से गांव के विकास हेतू 1करोड़ 50लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। जिनमें गांव के प्रमुख कार्यों, नालों, शमशानों, खेल मैदान आदि कार्यों को पूर्ण करवाएं गए हैं वहीं कुछ अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
इस दौरान खंडार इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सीमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, रामकिशन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, लटूर सैनी, अजीत सिंह शेखावत, मुरारी लाल वैष्णव, रामहरि जाट, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश सैनी, विष्णु सैनी, मिथुन चौधरी, शंकर सैनी आदि कार्यकर्ता सहित शिक्षक गण मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।