निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
सवाई माधोपुर 7 नवम्बर। भारत विकास परिषद मानटाऊन शाखा के सांस्कृतिक सप्ताह की श्रखला में रणथम्भौर सेविका के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर गीता देवी सरकारी विद्यालय आदर्श नगर में आयोजित किया गया।रणथंभौर सेविका निदेशक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ज्यादातर बच्चियों का हीमोग्लोबिन कम आया। दीपिका सिंह ने बच्चियों को समझाया कि हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाया जाए। केम्प में रणथंभौर ब्लड बैंक ने सहयोग किया। इस दौरान भाविप सचिव रामप्रताप सिंह चैहान, प्रकल्प प्रभारी हनुमान शर्मा, कपिल नामा, लीलाधर, कृष्णा, दीपिका, रामावतार, विमल, आशा गुजराल, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।