सामुहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन


शिवाड़ 22 अगस्त। कस्बे के कल्याण मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संगीत मय सुन्दर काण्ड पाठ का सामुहिक अयोजन हुआ। राम समिति एवम कृष्णा नन्द महाराज समिति के तत्वाधान में कल्याण मंदिर में ग्रामवासियों व धर्म प्रेमियों ने बड़ चढ़ कर संगीत मय सुन्दर काण्ड में भाग लिया।
कृष्णा नन्द महाराज के शिष्य भानु कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश सैन, पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार शाम को कल्याण मंदिर में राम समिति एवं कृष्णानंद महाराज शिष्यों ग्रामीण एवं धर्म प्रेमियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ। इससे पुर्व कल्याण महाराज हनुमानजी की मूर्ति को फूलो से सजाया गया। भानु कुमार गौतम द्वारा मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जय राम जय बजरंगबली के जय कारे लगाकर सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश सोनी ने, ढोलक बजाई वही प्रेमप्रकाश सैन ने पेटी बाजा बजाया। वही एक दर्जन भक्त जनों द्वारा मजीरे बजाए। वही 101 महिलाएं पुरुषों द्वारा सुंदरकांड पाठ पढ़ा गया।


यह भी पढ़ें :  Bhilwara : कलयुग में कर्म की प्रधानता ही है-योग ऋषि स्वामी रामदेव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now