डीग| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के पत्र क्रमांक थ्4(246) रालसा/वि.सचिव/एनएलए-1/2026/3279 दिनांक 07.02.2026 के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 (द्वितीय शनिवार) को वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय डीग, तालुका मुख्यालय कामा, नगर और तहसील कुम्हेर पर किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला मुख्यालय डीग पर दों बैंचों का गठन किया गया जिसमें प्रथम बैंच अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, डीग में अध्यक्ष श्रीमति सरोज मीना और सदस्य श्री आनंद प्रकाश तथा द्वितीय बैंच न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग में अध्यक्ष श्रीमति भाविका कुल्हारी और सदस्य श्री विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के कर्मचारीगण अमरजीत सिंह व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय डीग पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे काफी समय से लंबित प्री-लिटीगेशन के बैंक ऋण संबंधी 841 एवं बिजली संबंधी 4423 प्रकरणोें को रखा गया। कुल 5264 प्रकरणों में से कुल 283 प्रकरणों का निस्तारण कराया जाकर लगभग 20317600/- समझौता राशि से पक्षकारान को सुलभ न्याय दिलाया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में डीग की दोनों बैंचो में कुल 450 लंबित प्रकरणों को चिन्हित किया गया। जिनमें से राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण (111), एनआईएक्ट प्रकरण (11), हिन्दू विवाह अधिनियम (02) व अन्य सिविल प्रकरण (10) के अतिरिक्त भरण पोषण (19) आदि के लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।