सवाई माधोपुर 28 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन श्रीविजेश्वर धमार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया में नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ओम अग्रवाल ओटीसी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल ने की।
इस मौके पर नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर, राजेश गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया मीरा सैनी, ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
नन्दोत्सव में रोहित एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़ कर भजनो की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान दिनेश सेन, रानू सेन, सोनू गोयल, दीपक गोतम, ज्योति गौतम मीठालाल मीणा कमलेश जायसवाल मुकुल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा पत्रकार द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये।
वहीं अग्रवाल महिला मंडल बजरिया द्वारा नंदउत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें की महिलाओं ओर बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। नंदउत्सव में महिलाओं ने श्रीकृष्ण के जन्म ओर लीलाओं पर भजन गाये। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कृष्ण राधा की झाँकी सजाई गई। सभी को बधाइयों के रूप में टॉफ़ी, खिलोने, लच्छा आदि दिए गए। कान्हाजी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रानी गर्ग, मंत्री चित्रा गर्ग, कोषाध्यक्ष अनीता गर्ग, उपाध्यक्ष मधु गोयल जडावता के अलावा सपना गोयल, प्रीति बंसल, मीनू गर्ग, प्रीति बंसल, मधु गोयल, माया गोयल चक्की, सुनीता जैन, मंजू गोयल, माया गुप्ता, सीमा अग्रवाल आदि कार्यकारिणी सदस्यों के साथ महिला मंडल के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.