गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की संगोष्ठी आयोजित
सवाई माधोपुर 11 जुलाई। अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा सवाई माधोपुर द्वारा समाज बंधुओ की एक संगोष्ठी 10 जुलाई को रात्रि 8 बजे जिला गौतम आश्रम सवाई माधोपुर में आयोजित हुई। संगोष्ठी मे मुख्य अथिति पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष वैद्य नाथूलाल ने की। विशिष्ठ अतिथि युवा नेता महेश गौतम थे।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रामअवतार कांसल्या ने बताया की सभी समाज बंधुओ की उपस्थित में समाज उत्थान के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संभाग उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मास्टर कुंडेरा ने अपने ओजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा पत्रकार प्रदेश सूचना प्रसारण मंत्री, शिवराज शर्मा, संभाग अध्यक्ष प्रहलाद गौतम, जिला युवक संघ अध्यक्ष अनुपम गौतम, अंजनी गौतम, ट्रस्ट संयुक्त मंत्री भगवान सहायजी नारोली, अनूप गौतम राजू मिस्त्री, सत्यनारायण, आशीष गौतम, महिला संभाग अध्यक्ष प्रतिभा, जिला अध्यक्ष सीमा गौतम एवम अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।