विशाल योग शिविर का आयोजन
सवाई माधोपुर 13 अक्टूबर। जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम दशहरा मैदान पर 13 अक्टूबर को विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया।
पतंजलि विश्वविद्यालय एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य एवं चरित्र निर्माण व आध्यात्मिक राष्ट्र निर्माण हेतु पतंजलि विश्वविद्यालय के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉक्टर स्वामी परमार्थ देव के सानिध्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सवाई माधोपुर के सैकड़ो लोगों ने शिरकत की। योग शिविर में भाग लेने वाले लोगों को स्वामी परमार्थ देव आचार्य ने योग की विभिन्न मुद्राएं करवाई तथा शरीर को मानसिक व शारीरिक रोगों से निदान दिलाने हेतु महत्वपूर्ण योग मुद्राओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्वामी रामदेव ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसी महिम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए यह शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।