शाहपुरा के सहस्त्रलिंग महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन


शाहपुरा के सहस्त्रलिंग महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन

शाहपुरा|सावन माह में शिव भगवान को रिझाने के लिए शिव भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शाहपुरा के कोठी फिल्ड क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सहस्त्रलिंग महादेव मंदिर में रविवार को पूर्ण रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन भोले के भक्त टीम द्वारा किया गया। टीम के प्रमुख शिवभक्त गोल्डी पाराशर ने बताया कि दोपहर 12रू00 बजे से सहस्त्रधारा अभिषेक व रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ जो शाम 6रू00 बजे तक चला। इस दौरान विद्वान पंडितों के सानिध्य में ग्यारह अध्याय का नमक चमक का पाठ, पूर्ण रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन, शिव तांडव, शिव महिमन व समस्त देव मंडल पूजन किया। अंत में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। मंदिर में हुए इस सहस्त्रधारा अभिषेक में शिव भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। मंदिर में देर शाम को शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। इस दौरान शिवभक्त अजय शर्मा, गीत मंडेला, मिंकू पौंड्रिक, अभिषेक शर्मा, अतुल त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, नीरज सेन, आसिफ खां कायमखानी, मंजू सेन, ओम सेन, विनोद सनाढ्य सहित अन्य कई शिवभक्त मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर लामबन्द हुए पत्रकार, मांगों के सर्मथन में 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट के सामने देंगे धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now