राष्ट्रीय अटल पुरस्कार से सम्मानित हुए एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा


भीलवाड़ा| एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा को प्रधानमंत्री संग्राहलय नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अटल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय, अटल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्याम जाजू, आचार्य राजेश ओझा, लेखराज माहेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी को प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान जवाहर फाउंडेशन के माध्यम से भीलवाड़ा व अजमेर तथा जयपुर क्षेत्र में सामाजिक सेवा, जरूरतमंद को भोजन खिलाने सहित कई अन्य प्रशंसनीय उपलब्ध्यिां प्राप्त करने व समाजसेवक के रूप में विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


यह भी पढ़ें :  देवी अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व व व्यक्तित्व विषय पर कार्यशाला आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now