हमारा सपना है राष्ट्र को गौरवशाली बनाकर गरीब को खुशहाल रखना-स्वतत्रं देव सिंह


“हम-दो हमारे दो” कहकर चिढ़ाने वालो को अटल ने दिया था जबाब

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा वह साकार हुआ-स्वतत्रं देव

गांव चलों अभियान के तहत् कैबिनेट मंत्री ने बूथ समितियों संग किया बैठक

प्रयागराज। अटल बिहारी बाजपेई ने नई पार्टी बनाकर फटी धोती कुर्ता पहन चना लईया खाते हुए कार्यकर्ताओं के कारवां को रूकने नहीं दिया एक दिन दो सीटें लाकर कमल खिलाकर सदन में पहुंचे तो लोग चिढ़ाते थें “हम-दो हमारे दो” देश के गौरव अटल जी कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।
पहली बार अटल बिहारी वाजपेई ने शक्ति का अहसास दुनिया को कराया की भाजपा की ताकत क्या होती है। किसी के सामने सर नहीं झुकाया और पोखरण परीक्षण करके दिखला दिया।
इसी सदन में सोनिया गांधी ने कहा पूरा विपक्ष कहा अटल बिहारी वाजपेई साम्प्रदायिक है और समर्थन वापस लें लिया। तब इसी सदन में सुषमा स्वराज ने कहा मै साम्प्रदायिक हूं चूंकि मै राम की बात करता हूं,मै भारत माता की जय करता हूं तो साम्प्रदायिक हूं, मै वंदेमातरम् की बात करता हूं तो साम्प्रदायिक हूं, मै राम मंदिर निर्माण की बात करता हूं तो साम्प्रदायिक हूं। 370 धारा हटाने की बात करता हूं तो साम्प्रदायिक हूं ,मै हिन्दू हूं अपने को हिन्दू कहता हूं तो साम्प्रदायिक हूं, तो मै साम्प्रदायिक हूं, आज सुशासन की नींव रखी जा रहीं है पूरा देश देख रहा है। 40वर्षो में नेहरू से लेकर इंदिरा तक कोई अटल जी के ऊपर किसी प्रकार आरोप नहीं लगा पाए और सोनिया ने ऐसा कहा जिसे देश कभी भूलेगा नहीं और अटल जी वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकें और अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाए उक्त बातें प्रदेश के भाजपा सरकार के आठ वर्षों व केंद्र सरकार के 11वर्षो की उपलब्धियों को बताने घर-घर लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत शुक्रवार को चाका मंडल के डभाँव में क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं और आगे बताया कि अटल जी पार्टी को मां समझकर कार्य करते थे देश के गृहमंत्री अमित शाह बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री बनें,और जब चाय बेचने वाला नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें तो एक झटके में जो सदन में सुषमा जी ने कहा था धारा 370 हटाकर तिरंगा झंडा फहरा दिया। राममंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। तीन तलाक़ समाप्त हुआ। और लंदन की धरती पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरते हैं तब भारत माता की जय, वन्देमातरम् और तिरंगा फहरता है। स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे पूर्वजों ने सीने पर गोली खाई थी उसी विक्टोरिया महल में भारत माता की जय की नारें लगतें है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।स्वतत्रं देव सिंह नें आगे कहा हम जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद के लिए काम नहीं करते सपा का सपना है वंशवाद को बढ़ाना हमारा सपना है इस राष्ट्र को गौरवशाली बनाना,गरीब को खुशहाल रखना यह हमारा सपना है। जब एक कार्यकर्ता जब सरकार में बैठता है तो पंक्ति का अंतिम व्यक्ति जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद मे कहा है पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को पक्का मकान,टोटी से शुध्द जल, भोजन के लिए राशन, मुफ्त इलाज, शौचालय,गैस आदि देने का कार्य डबल इंजन की मोदी सरकार-योगी सरकार कर रही है। 17 के पहले टीका लगाना ,दिन में महिलाओं बहन-बेटियों को चलना,भारत माता की जय बोलने मे कुछ जगहों पर डर लगता था। आज बहन बेटियों आंधी रात सुरक्षित घर पहुंचती है यह भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार की सुशासन, सुरक्षा,विकास है तमाम केन्द्र राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया। अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष 38 अर्जुन भारतीया,बूथ अध्यक्ष 39 देशराज पटेल ने किया। स्वागत सम्बोधन जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने करते हुए कैबिनेट मंत्री का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया की यमुनापार के कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन प्रत्येक बूथों पर सरकार की योजनाओं को बतानें गावं गली, कस्बे मुहल्ले में घर-घर जा रहें हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ समितियों संग बैठक, गांव सम्पर्क अभियान के साथ-साथ लाभार्थियों से मिलकर संवाद स्थापित करते हुए लाभार्थियों पर पुष्प वर्षा करते हुए बूथ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए। इस अवसर पर इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी रहें नीरज त्रिपाठी, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद,काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिमो. अश्वनी सिंह पटेल साथ भारी संख्या ग्रामिण एवं क्षेत्रवासीं उपस्थित रहें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now