पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली


लालसोट 27 अप्रैल। पहलगाम के आतंकी हमले में दिवंगत हुए नागरिकों की याद में लालसोट में सर्व हिन्दू समाज द्वारा इंकलाब आक्रोश रैली निकाली गई। महाकाली मंदिर से प्रारंभ हुई इंकलाब आक्रोश रैली लालसोट के प्रमुख मार्गों से होती हुई। जवाहर गंज सर्किल पहुंची रैली के दौरान पूरे मार्ग में हिंदूस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से आभामंडल गुंजायमान रहा।
हिन्दूओं को चिन्हित कर कायरता पूर्वक आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकीयों व पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। भारतीय सेना पर अपना विश्वास जताते हुए आम नागरिकों नें भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। रैली का समापन जवाहर गंज सर्किल पर दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया द्य इस दौरान दिवंगत नागरिकों की आत्मा शांति हेतु 2 मिनट मौन रखा गया।
इस दौरान रैली में विश्व हिन्दू परिषद् के जगदीश अग्रवाल, बालमुकुंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भूलाल कुईवाला, समाजसेवी भानुप्रकाश चतुर्वेदी, सतपाल मीना, रूपसिंह बैपलावत, पूर्व चेयरमैन जगदीश सैनी, शंभू लाल पुरोहित, आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण, लखन पाटोदिया, अनिल बुर्जा, एल एन भारद्वाज, ब्रजमोहन सैनी, प्रकाश मीना, अशोक चौधरी, संजय कोराका, महेश जांगिड़, सीएम सुकारिया, बलराम बैरवा, रामचरण बोहरा, भागचंद सैनी, महेश टोरडा, परिक्षित शर्मा सुरेंद्र जांगिड़, सुनील गुप्ता, अक्षित जांगिड़, मुकेश पुरोहित, अनुराग प्रिय शर्मा, अविनाश शर्मा, पवन शर्मा बिचपुरी, नवीन शर्मा सुकार, गोविंद सहाय शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, आकाश सैनी, नीरज सेन समैत सैकड़ों हिन्दू सनातनी रैली का हिस्सा बने।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now