सवाई माधोपुर 9 जनवरी। वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को पद्म आशापूर्णा देवी साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।
चतुर्वेदी ने बताया कि भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन जयपुर द्वारा बांग्ला भाषा की प्रख्यात उपन्यासकार तथा ज्ञानपीठ एवं पद्मश्री से सम्मानित आशापूर्णा देवी की जयंती पर आयोजित किए गए एक समारोह में उन्हे संस्था की संस्थापक अध्यक्ष भावना शर्मा द्वारा पद्म आशापूर्णा देवी साहित्य सम्मान 2025 प्रदान कर सम्मानित किया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।