खेत पर कार्य करते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत


डीग| डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के गांव बरई में बुधवार दोपहर एक बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। फरीदाबाद की निजी कंपनी में काम करने वाले 25 वर्षीय पालेन्द्र की करंट लगने से मौत हो गई।पालेन्द्र छुट्टी लेकर गांव आया था। वह अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। मोटर चालू करने के लिए जैसे ही उसने बटन दबाया, करंट लगने से वह बेहोश हो गया। खेत पर काम कर रहे लोगों ने उसे किनारे पर अचेत पड़ा देखा।परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने तुरंत पालेन्द्र को डीग के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर गुमान सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। खोह थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पालेन्द्र की शादी 2012 में डीग जिले के गांव परमदरा में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं – 7 वर्ष की बेटी और 5 वर्ष का बेटा। मृतक के परिजन शोक में डूबे हैं।

 


यह भी पढ़ें :  गैर मुमकिन कब्रिस्तान की भूमि से हटाया अतिक्रमण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now