एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पलक पांडे को शहीद आजाद की प्रतिमा व अंग वस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित
ब्यूरो राजदेव द्विवेदी/प्रयागराज। नैनी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद समिति के द्वारा जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत गांव सतपुरा निवासी के के पांडेय की पुत्री पलक पांडेय को नैनी में सेंट जोन्स कोएड icse बोर्ड में हाई स्कूल में 91.4 प्रतिशत अंक लाने पर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा , और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालो में सुधीर शर्मा,सुजीत सिंह,अजीत जायसवाल ,पार्षद राकेश जायसवाल,विपिन पाण्डेय प्रमुख रहे।पलक ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों व माता पिता परिवार को दिया। पलक पांडेय के इसे मुकाम से परिवार एवं क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है, परिवार व क्षेत्रीय शुभचिंतकों ने बिटिया को बधाई व शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने वालो में चाचा मिथिलेश पाण्डेय विधायक प्रतिनिधि बारा, संजीव पाण्डेय भाजपा विधानसभा संयोजक धनंजय पाण्डेय,अवधेश पांडे, कृपा शंकर पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,जनकलाल पाण्डेय,हर्ष नारायण,अर्जुन गुप्ता मंडल कार्यालय मंत्री भाजपा, सहित तमाम लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की!

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।