सवाई माधोपुर 13 अक्टूबर। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन समाज स्थानीय शाखा की 9 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को साहूनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में चुनाव अधिकारी कैलाश चंद जैन के निर्देशन में संपन्न हुए।
जिसमें अध्यक्ष रिद्धि चन्द जैन, मंत्री विजय कुमार जैन व कोषाध्यक्ष रमेश चंद जैन को 2 वर्ष के लिए चुना गया। साथ ही इन्हें अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार प्रदान किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सहमति व समन्वय स्थापित करते हुए संरक्षक कैलाश चंद जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, कार्यकारिणी सदस्य मनोज जैन, अशोक जैन, अरुण जैन व सुरेंद्र को मनोनीत किया। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित दो वर्षीय कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रबुद्धजनो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और जिनेंद्र देव से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।