साधारण सभा बैठक, पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने उठाया समस्याओं को


विधायक का आश्वासन- प्राथमिकता से रहेगा समस्या समाधान का हरसंभव प्रयास

नदबई। नदबई पंचायत समिति सभागार में प्रधान मुन्नीदेवी की अध्यक्षता व विधायक जगत सिंह के मुख्य आथित्य में साधारण सभा बैठक आयोजित हुई। जिसमें पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रमुखता से मामला उठाया। बाद में विधायक जगत सिंह ने समस्या समाधान को लेकर हरसंभव प्रयास करने को कहा।
बैठक दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष सुजान सिंह ने कासगंज, बैलारा, लुहासा, महरमपुर सहित कई गांवों की राजस्व जमीन को ग्राम पंचायत में होने के बावजूद कन्वर्जन राशी को नगर पालिका में जमा होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र में विकास को लेकर ग्राम पंचायत में निजी बजट का अभाव रहने का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम ने मामलें की जांच करते हुए समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इससे पहले पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी, जर्जर सड़क, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिस पर विधायक जगत सिंह ने मूलभूत समस्याओं को चिन्हिृत करते हुए निर्धारित समयावधि में समाधान करने को कहा। वहीं, विकास कार्यो को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी आपसी सामंजस्य रखते हुए विभागीय अधिकारियों का हरसंभव सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में उपप्रधान भूपेन्द्र फौजदार, विकास अधिकारी सौदान सिंह, तहसीलदार पुष्कर चौधरी, बीसीएमओ डॉं राहुल कौशिक, थाना प्रभारी अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now