कटारा व अखैगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सेवा पखवाड़ा शिविर


शिविर में आमजन की समस्याओं का समाधान, लाभार्थियों को किए पट्टा वितरित

नदबई क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटारा व अखैगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें आमजन की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया गया। इससे पहले एसडीएम गंगाधर मीणा ने शिविर के बारे में बताते हुए ग्रामीणाों को जागरुक किया। वही, आमजन की मूलभूत समस्या समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए।
शिविर दौरान कटारा निवासी धर्मेन्द्र फौजदार व अखैगढ़ निवासी बाबूलाल ने विगत कई महिनों से कार्यालय में भटकने व पट्टा नही मिलने के बारे में बताया। बाद में एसडीएम गंगाधर मीणा ने मौके पर ही कागजी कार्रवाई करते हुए पट्टा उपलब्ध कराया। शिविर दौरान विगत लंबे समय से पट्टा आवंटन, आपसी बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच मिथलेश राजू सिंह व प्रेमसिंह मीणा, तहसीलदार जगवीर सिंह बेनीवाल, बीसीएमओ डॉं राहुल कौशिक, मंडी सचिव अखिल शर्मा, एबीईओ सुरेश भातरा आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  तिहाड जेल में क्षमता से चार गुना अधिक कैदी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now