पंडित शक्तिदेव करेंगे संपूर्ण भारत में गौहत्या बंदी कामना हेतु भागवद् कथा आयोजन


भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के कावाखेड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवद् कथा का आयोजन 14 मार्च से 20 मार्च तक दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जायेगा। मंदिर के पुजारी प्रभुदत ने बताया श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं जगन्नाथ महिला मंडल एवं रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में संपूर्ण भारत में गौहत्या बंदी कामना हेतु श्री वृंदावन धाम के पंडित शक्तिदेव के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद्भागवद कथा का आयोजन किया जाएगा एवं कथा के अंतिम दिवस यज्ञ अनुष्ठान एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। आयोजन समिति की मीडिया प्रभारी विनीता तपड़िया ने बताया कि कथा में वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण की झांकी प्रस्तुति कीजाएगी। कथा हेतु भूमि पूजन 8 मार्च को मुकेश सोमानी एवं सुमन सोमानी द्वारा किया गया एवं आयोजन की तेयरियाँ जोरो से चल रही है।


यह भी पढ़ें :  भारतीय जनता पार्टी मंडल डूंगरा छोटा ने मनाया स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now