सवाई माधोपुर 10 मई। अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने जिला मुख्यालय के पं. ताराचन्द शास्त्री को महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि आपकी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए आपको राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। आपका अनुभव, कर्मठता और समाज के प्रति आपकी सेवा भावना संगठन के कार्य को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाएगी। उन्होने शास्त्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।