पानेरी को दिल्ली में मिला विज़नरी इंडिया अवार्ड प्रसार भारती ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम


बड़ोदिया| बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध लेखक, समाजसेवी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विनोद पानेरी को दिल्ली के आकाशवाणी भवन के ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में विज़नरी इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
पानेरी को यह उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के हाथों प्रदान किया गया। भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय की प्रसार भारती के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 73 विशिष्ट जनों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इनमें पद्मश्री डॉ बी के जैन, मलय पीट एवं ध्यानयोगी ओमदास महाराज शामिल रहे। कार्यक्रम में पानेरी की मीडिया बाईट लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विविध चैनलों से प्रसारित भी किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख डॉ तिलक तंवर ने बताया कि पानेरी द्वारा दक्षिणी राजस्थान में सांस्कृतिक लेखन, महिला उत्थान कार्यक्रमों में सहभागिता, वैदिक विधाओं के संरक्षण, यज्ञ की महत्ता और खेलों के विकास के लिए किये गए कार्य चयन के प्रमुख आधार रहे। उनके द्वारा विविध पुस्तकों का सम्पादन व प्रकाशन के पारिणामिक कार्य भी शामिल हैं। कार्यक्रम प्रायोजक गोल्डन स्पेरो नई दिल्ली की निदेशक आरती मल्होत्रा ने बताया कि पानेरी इस पुरस्कार के लिए उदयपुर सम्भाग से एक मात्र चयनित प्रतिभा हैं। पानेरी के सम्मान पर पत्रकार अरुण जोशी कुशलगढ़ ओर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष तिलोत्तमा पंड्या शिक्षा विभाग, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ, लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान, विप्र फाउंडेशन, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन, माँ त्रिपुरा साहित्य परिषद, परशुराम सेवा संस्थान सहित विविध संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी की जन्मशताब्दी सुशासन दिवस के रूप में मनाई


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now