पंकज सुगंधी बने शाहपुरा भाजपा नगर अध्यक्ष, त्रिमूर्ति चौक पर हुआ भव्य स्वागत


शाहपुरा में जिले को हटाने के बाद उपजे जनाक्रोश के बीच भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और जनता का विश्वास पुनः जीतने के उद्देश्य से नगर अध्यक्ष पद पर परिवर्तन किया है। निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा को हटाकर पंकज सुगंधी को नया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सोमवार शाम पंकज सुगंधी के भीलवाड़ा से शाहपुरा आगमन पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा क मौजूदग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति चैक पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नए नगर अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पहुंचकर वहां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शाहपुरा जिले को पुनः बहाल करवाने के लिए भाजपा एक विशेष टीम गठित करेगी, जो विधिवत प्रक्रिया के तहत इस मुद्दे को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन की ओर से जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने कहा कि संगठन में वो आपस में तालमेल करते हुए काम करते रहेगें तथा शाहपुरा में भाजपा की मजबूत के लिए काम करते रहेगें।
शाहपुरा में भाजपा की इस नियुक्ति को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले को हटाने के बाद जनता के बीच नाराजगी को दूर करने और पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है। अब देखना होगा कि पंकज सुगंधी अपने नेतृत्व में संगठन को कितनी मजबूती प्रदान कर पाते हैं और जिले की बहाली के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now