परशुराम व कृष्ण प्रतिमा का होगा सौंदर्यीकरण; लिमथान महायज्ञ के बैनर का विमोचन


कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। बांसवाड़ा जिले के लिमथान स्थित पुरा परशुराम मन्दिर एवं कृष्ण मन्दिर की प्रतिमाओं पर वज्रलेप कर सौंदर्यीकरण 22 से प्रारम्भ होगा। इसके बाद प्रतिमाओं को नया स्वरूप दिया जाएगा। सर्व समाज के सहयोग से विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में होनेवाले इस विराट आयोजन में 101 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। शुद्धिकरण विधान, महापूजा एवं गंगाजल यात्रा अप्रेल माह में होगी। इस सम्बन्ध में रविवार को लिमथान स्थित परशुराम मन्दिर में संयोजक महेश जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी एवं विशिष्ट अतिथि अनुष्ठान के आचार्य किशोर शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष ललित कुमार जोशी रहे। बैठक में सर्व समाज की संयोजन समिति गठन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संयोजक विनोद पानेरी बड़ोदिया को नियुक्त किया गया। सह संयोजक राजेन्द्र जोशी, हेमेन्द्र जोशी, मनोज चौबीसा, प्रवीण जोशी, शशिकुमार शर्मा, रमेश पण्डया, आशा उपाध्याय, किशोर पण्डया ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में जिला महामंत्री शालू शर्मा, दीपक शर्मा, मदन मोहन भट्ट, शैलेन्द्र प्रभात शर्मा, भगवतीशंकर जोशी, अनिल भट्ट, हरिशंकर ठाकुर, हरीश पण्डया, रमेश पण्डया, हरेन्द्र ठाकुर, कैलाश जोशी ने भी कार्य योजना प्रस्तुत की। इस मौके पर महायज्ञ व शुद्धिकरण विधान के बैनर का विमोचन किया गया। साथ ही विभिन्न गांवों में प्रचार प्रसार के लिए बैनर वितरित किये गए। परशुराम जयंती से शंकराचार्य जयंती तक तीन दिवसीय विधान में 101 कुण्डी विष्णु महायज्ञ, गंगाजल कलश यात्रा, शुद्धिकरण विधान एवं महापूजा के साथ सर्व समाज एकता के आयोजन होंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now