इतिहास की सही व्याख्या समय की मांग- शर्मा
बांसवाड़ा|प्राचीन काल के इतिहास को मुगल काल में नया मोड़ देकर समाजों में विषमताएं बढ़ाई गयी हैं। उस पौराणिक इतिहास की सही व्याख्या करना समय की मांग है। यह बात सेवा निवृत्त न्यायाधीश अजय शर्मा ने शनिवार को परशुराम मन्दिर पर कही। शर्मा द्वारा सम्पादित पुस्तक परशुरामचरितम का विमोचन किया गया। विजय संस्कार के निमित्त प्रकाशित पुस्तक की उन्होंने सप्रसंग व्याख्या की। अनुष्ठान के प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना करवाई।
इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी, स्वामी विवेकानन्द महाराज, जिलाध्यक्ष ललित जोशी, परशुराम संस्थान के संयोजक महेश जोशी, अनुष्ठान के संयोजक विनोद पानेरी, जिला महामंत्री शशि कुमार शर्मा, शरद त्रिवेदी, ईश्वरदास वैष्णव, केशव सेवक, विनोद व्यास बड़ोदिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश शर्मा ने लिमथान के पौराणिक महत्व को राष्ट्र स्तर पर प्रसारित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने का संकल्प लिया।