परशुराम सेवा संस्थान धूमधाम से मनाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव


9 मई को निकलेगी विशाल वाहन रैली, 10 मई को महाआरती के साथ होगा सुंदरकांड का पाठ का आयोजन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) परशुराम सेवा संस्थान द्वारा परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए संस्थान के महासचिव विकास व्यास ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन 9 मई एवं 10 मई को किए जाएंगे। 9 मई को विशाल वाहन रैली परशुराम सर्किल से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई चित्रकूट धाम पहुंचेगी। वाहन रैली को आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए समिति द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। 10 मई को महाआरती एवं सुंदरकांड का पाठ का आयोजन होगा। परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सारस्वत ने बताया कि पहली बार ब्राह्मण समाज के 50 घटकों को साथ लेकर के वाहन रैली निकाली जाएगी। संगठन का पूरा प्रयास रहेगा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज जनों की भागीदारी रहे। सारस्वत ने बताया की निम्बार्क आश्रम महंत मोहन शरण शास्त्री ने स्नेह भोज के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया एवं परशुराम सेवा संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, विवेकानंद शर्मा, राजेंद्र कुमार पाराशर, कमलेश शर्मा, पंडित अशोक शर्मा, नरेश ओझा, संजय कुमार झा, सुरेश पाराशर, राधेश्याम उपाध्याय, गोपाल शर्मा, किशन शर्मा, गोपाल पाराशर, गोपाल शर्मा उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now